मुंगेर, मार्च 11 -- टेटिया बंबर,एसं.। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध देवघरा मंदिर परिसर में 24 घंटे का रामधुन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिर परिसर में लगातार हरे राम, हरे कृष्ण की धुन गूंज रही है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं। भजन कीर्तन मंडली द्वारा लगातार हरे राम हरे कृष्ण गया जा रहा है। धन्नाडीह निवासी एवं दरियापुर पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण पंडित के द्वारा मंदिर परिसर में 24 घंटे का रामधुन कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...