मुंगेर, अप्रैल 1 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड के कलई गांव स्थित दक्षिणेश्वर कालका मंदिर परिसर में अखंड रामधुन यज्ञ के आयोजन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 151 महिलाओं एवं बालिकाओं ने देव कन्या के रूप में भाग लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना दिया। कलश यात्रा की शुरूआत ब्रह्मदेव स्थान से हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए राजपूत टोला पहुंची और वहां से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। कार्यक्रम में भूना पंचायत के मुखिया अनिल तांती, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र झा, उप मुखिया हिमांशु पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं पूजा समिति के रोहित कुमार पाठक, गोरेलाल पाठक, लक्ष्मण पाठक, आचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.