मुंगेर, जून 17 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। अंबेडकर चौक स्थित बजरंगवली मंदिर के समीप दो दिवसीय रामधुन यज्ञ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लेकर धार्मिक आयोजन को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया। अंबेडकर चौक लेकर बाजार तक रामनाम और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर से हुई। इसके बाद श्रद्धालु भ्रमण करते हुए बेलहरणी नदी पहुंचे। यहां पंडित राजेश कुमार पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जय श्रीराम के नारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, जिससे धार्मिक माहौल और आकर्षक बन गया। रामधुन आयोजन समिति के सदस्यों ने...