मुंगेर, जनवरी 30 -- तारापुर, निज संवाददाता। गनैली पंचायत अंतर्गत शिव-दुर्गा मंदिर गनैली परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में 251 महिलाओं एवं कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा बिर्नोधानाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर देवघर-सुल्तानगंज सड़क होते हुए रामधुन स्थल पर प्रांगण पंहुची। श्रद्धालुओं के द्वारा लगाये जा रहे जय श्रीराम, हर- हर महादेव के जयरे से माहौल भक्तिमय बना रहा। रामधुन समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार से शुरू होने वाले रामधुन का समापन शुक्रवार की शाम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...