खगडि़या, जून 27 -- चौथम। गोगरी प्रखंड अंतर्गत चैधा बन्नी-गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 48 घंटे आयोजित रामधुनी यज्ञ को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यज्ञ में नेपाल की महिला मंडली सहित कुल सात मंडलियां रामधुन एवं भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दे रही हैं। यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें चार सौ से अधिक कन्याओं ने भाग लिया। श्रद्धा और आस्था से सराबोर इस शोभायात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। रामधुन यज्ञ का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News खगड़िया :रामधुन यज्ञ का किया उद्घाटन,भक्तिमय हुआ माहौल इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति,...