खगडि़या, मार्च 27 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के बेलदौर भगवती स्थान के निकट शुक्रवार के अपराह्न से त्रिदिवसीय रामधुन यज्ञ शुरू हो जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए आयोजकों के द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक कलश यात्रा में 1001 कन्याओं को शिरकत करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा घुड़सवार, बाइक सवार के साथ गाजे बाजे वालों को भी आमंत्रित किया गया है। कलश यात्री फुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर फुलवड़िया डीह के प्रांगण में स्थित कुंआ से जल भरकर कलश यात्रा में भाग लेंगी। कलश यात्रा के दौरान रामलला की आकर्षक झांकी भी निकाले जाने का कार्यक्रम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.