मुंगेर, जून 5 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बंबर तांती टोला में 24 घंटे के अखंड रामधुन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बंबर काली स्थान से शुरू हुई कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामधुन स्थल पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। युवक हाथों में भगवा पताका लिए चल रहे थे, जबकि महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक आयोजन से पूरे गांव में भक्ति की बयार बह रही है और हर ओर आध्यात्मिक माहौल देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- 24 प्रहर अखंड हरीनाम संकीर्तन आयोजन, निकाली गयी कलश यात्रा यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...