मुंगेर, मार्च 28 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। हेमजापुर थानाक्षेत्र के शिवकुंड कुर्मी टोला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में दो दिवसीय रामधुन को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शिवकुंड एनएच-80 मार्ग होते हुए काली स्थान तक पहुंची, जहां गंगा तट पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की गई। इस आयोजन की खास बात यह रही कि करीब 150 कन्याओं ने कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति के अध्यक्ष ललन कुमार राय के नेतृत्व में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.