रामधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन
छपरा, अप्रैल 2 -- एकमा। रामधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में 'भारतीय ज्ञान प्रणाली के माध्यम से शिक्षक का व्यावसायिक विकास' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन गुरुवार को राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। मुख्य वक्ताओं ने शिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ते हुए अपने व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के सरल और प्रभावी उपाय बताए। कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली मूलतः कौशल आधारित शिक्षा का सशक्त माध्यम रही है, जिसमें दर्शन, गणित, चिकित्सा एवं नैतिक शिक्षा जैसे विविध आयाम शामिल हैं, जो आधुनिक डिजिटल शिक्षण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हैं। कार्यक्रम में डॉ. मृगेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक यदि भारतीय परंपरागत ज्ञान, मूल्यों एवं शिक्षण पद्धतियों को अपनाते हैं, तो वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.