रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब में सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी आयोजित
अररिया, मई 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब द्वारा सम्मान समारोह सह कवि गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में 'संवदिया' के प्रधान संपादक मांगन मिश्र मार्तंड तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में रानीगंज से पधारे प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पुस्तकालय संचालक अभय शंकर झा को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विशिष्ट अतिथि प्रमोद झा, पूर्व प्रधानाध्यापक हरिशंकर झा, क्लब अध्यक्ष हेमंत यादव, उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, संस्थापक सचिव विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.