बेगुसराय, जनवरी 3 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी गांव के युवक का शुक्रवार को दिन के करीब ढाई बजे अपहरण कर लिया गया। हालांकि पुलिस का दबाव बढ़ने पर अपहरणकर्ता युवक को छोड़कर फरार हो गये। इसके बाद पुलिस ने दीपक कुमार को शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे सुरक्षित बरामद कर लिया। पीड़ित युवक दीपक कुमार के फर्द बयान पर शनिवार को मटिहानी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी के अनुसार दीपक कुमार संकल्प लाइब्रेरी महाजी रामदीरी से शुक्रवार को बाहर निकला था। तभी भवानंदपुर निवासी अंकित कुमार, मोहित कुमार समेत अन्य लोगों ने उसे जबरन लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और दियारा क्षेत्र की ओर ले गए। आरोप है कि अपहरण के बाद आरोपियों ने गुजरात में रह रहे दीपक कुमार के पिता के मोबाइल फोन पर संपर्क कर फिरौती की मांग की। घटना की...