घाटशिला, अप्रैल 14 -- घाटशिला। रामदास सोरेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को बनकाटी गांव के फुटबॉल मैदान में खेला गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगदीश भक्त, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू ने संयुक्त रूप से विजेता दल चतरो इलेवन को नगद 20 हजार रुपया और ट्रॉफी प्रदान किया। काजल डान और सोनाराम सोरेन ने उपविजेता दल विश्वनाथ मंदिर तुमानडूंगरी को नगद 15 हजार रुपया एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। पुरस्कार समारोह अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रफीक आलम, कौशिक कुमार, राजा सिंह, तमिलाया सरदार, जितेन हेम्ब्रम, भवतारन गिरि, सूरज दंडपात, भास्कर महाकुड़, हेमंत महाकुड़ के अलावा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बीएसएल ने 13 पंचायतों को क्रिकेट किट किया वितरित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.