रामदास ने थामा लोकतांत्रिक जनता दल का दामन
हरदोई, अगस्त 22 -- हरदोई। राष्ट्रीय लोक दल से इस्तीफा देने के बाद रामदास दीक्षित ने भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर ली। शनिवार को विकास भवन स्थित सरस कैंटीन में आयोजित प्रेसवार्ता में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामदास दीक्षित ने बताया कि आरएलडी में सम्मान न मिलने से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया। इसके बाद लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। दीक्षित ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। श्याम कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी, अनिल कुमार अवस्थी, संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार द्विवेदी और मो. इश्तियाक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.