नई दिल्ली, मार्च 18 -- राज्यसभा से रिटायर होने वाले 37 सांसदों की विदाई को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्यसभा में यह पल भावुकता का रहता है। उन्होंने कहा कि हर दो साल में ऐसा अवसर आता है, जब हमारे लिए भावुक क्षण होते हैं। सदन में अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं। कुछ खट्टे मीठे अनुभव भी होते हैं। ऐसा अवसर जब आता है तो स्वाभाविक रूप से दलगत भावना से ऊपर उठकर हमारे भीतर एक समान भाव उत्पन्न होता है। यहां से जो सदस्य विदाई ले रहे हैं, उनमें से कुछ फिर से आएंगे। वहीं कुछ लोग यहां से अनुभव लेकर सामाजिक जीवन में काम करने के लिए जा रहे हैं। मैं यही कहूंगा कि राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि आपका योगदान देश को हमेशा मिलता रहेगा। जाने वाले सभी माननीय सांसदों का बहुत ही उत्तम योगदान रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.