सुल्तानपुर, सितम्बर 17 -- सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में संपत्ति विवाद में रामदयाल की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने मृतक के एक पुत्र और नाती पर चार्जशीट दाखिल की है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने आरोपी नाती आकाश यादव की जमानत याचिका कोर्ट में दाखिल की है जिस पर जिला जज सुनील कुमार ने पुलिस से रिकार्ड तलब किया है। गोपालपुर निवासी रामदयाल यादव बीती 25 मई की शाम घर से निकले थे लेकिन लौटकर नहीं आए। संपत्ति विवाद में हुई हत्या में पुलिस को मृतक के पुत्र गुड्डू यादव उर्फ रामगिरी तथा गुड्डू के पुत्र आकाश यादव की संलिप्तता के साक्ष्य मिले और दोनों पर चार्जशीट दाखिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...