रामदयाल मुंडा के समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि
रांची, अगस्त 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। शिक्षाविद और संस्कृति कर्मी स्वर्गीय डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर रविवार को दिउड़ी स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवनंदन सिंह मुंडा ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा महान शिक्षाविद और संस्कृतिकर्मी थे। उन्होंने अपनी कला और संस्कृति के माध्यम से देश-विदेश में अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि सभी को आज के दिन उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए, तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर समाजसेवी सहदेव मुंडा, उदारकांत मुंडा, पूर्णचंद्र सिंह मुंडा, लक्ष्मण सिंह मुंडा, शिशुपाल पातर, रांगा सिंह मुंडा, भारती कुमारी, दिवाकर उरांव, सुशील कुमार के अलावा डॉ. रामदयाल मुंडा की पत्नी प्रो. अनिता मुंडा मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करम अखड़ा में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.