रामदयालु स्टेशन पर बनेगा लाइट ओवरब्रिज
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गन्नीपुर से कृष्णानगर को जोड़ने के लिए रेलवे रामदयालु नगर स्टेशन के उत्तरी भाग में लाइट आरओबी का निर्माण कराएगा। इसके दोनों ओर रैम्प का निर्माण कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोग बाइक, साइकिल का इस्तेमाल कर सकें। इस आरओबी से रिक्शा और हाथ ठेला का भी परिचालन होगा। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने अहमदाबाद की एक निर्माण कंपनी को वर्क ऑडर सौंपा है। अब कंपनी जल्द ही लाइट आरओबी निर्माण की दिशा में काम करना शुरू करेगी। जानकारी हो कि, रामदयालु स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। रामदयालु नगर रेलवे गेट संख्या 7 पर आरओबी निर्माण भी प्रक्रियाधीन है। इसके निर्माण के बाद गन्नीपुर और कृष्णानगर, मझौलिया, खबड़ा आदि का संपर्क टूट जाएगा। इसे लेकर दो साल पहले रेलवे ने आमलोगों के आवेदन पर सर्वे करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.