मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन ने बुधवार को रामदयालु नगर समेत पांच स्टेशनों का निरीक्षण किया। इनमें घोसवर-रामदयालु सेक्शन के अंतर्गत भगवानपुर, तुर्की व रामदयालु के अलावा घोसवर-देवरिया सेक्शन के लालगंज पकड़ी व देवरिया स्टेशन शामिल हैं। निरीक्षण के क्रम में यात्री सुविधाओं को मजबूत और बेहतर बनाने पर फोकस रहा। डीआरएम ने सभी स्टेशनों पर स्वच्छता व परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया। प्रतीक्षालयों में उपलब्ध यात्री सुविधा के अलावा पानी, रोशनी की व्यवस्था और शौचालय की स्थिति देखी। बुकिंग कार्यालयों की कार्यप्रणाली को देखने के साथ ही फुट ओवरब्रिज की सुरक्षा व मेंटेनेंस का भी अवलोकन किया। स्वच्छता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनुकूल सुविधाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.