मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के रामदयालु स्टेशन के पास शनिवार की शाम असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को निशाना बनाया। सवा घंटे के भीतर 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत, पटना-जयनगर 15550 इंटरसिटी और 14006 आनंद विहार-सीतामढी लिच्छवी एक्सप्रेस पर जमकर पथराव किया। पथराव में वंदे भारत की तीन बोगियों के शीशे टूट गए। वहीं, अन्य दोनों ट्रेनों के एक-एक कोच के शीशे टूट गए। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मची रही। संयोग रहा कि कोई यात्री चोटिल या जख्मी नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें- जंक्शन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़घटना की जानकारी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों के पहुंचने पर आरपीएफ ने घटना की जानकारी ली। हालांकि, मामले में देर रात 11 बजे तक केस दर्ज नहीं हुआ था। घटनास्थल की सटीक जा...