मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामदयालु रेलवे स्टेशन पर दो आरक्षित टिकट काउंटर (पीआरएस) खोले जाएंगे। इसे लेकर सोनपुर मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक ने पूर्व मध्य रेलवे को प्रस्ताव भेजा है। संभावना है कि पूमरे से अनुमति मिलने के बाद सोनपुर रेलमंडल अगले सप्ताह काउंटर खोल सकता है। यह मुजफ्फरपुर जंक्शन, मोतीपुर और ढोली के बाद जिले का चौथा आरक्षित टिकट काउंटर होगा। इससे मुजफ्फरपुर शहर के पूर्वी-दक्षिणी हिस्से के साथ रामदयालु नगर स्टेशन से सटे ग्रामीण इलाके कुढ़नी, तुर्की, मनियारी, सकरा आदि के लोगों को फायदा होगा। आरक्षित टिकट लेना और आसान हो जाएगा।मुजफ्फरपुर सेक्शन जंक्शन के अलावा मोतीपुर, ढोली, पूसा, गोरौल, भगवानपुर, सराय में एक-एक पीआरएस काउंटर हैं, जहां कम संख्या में यात्री टिकट लेने पहुंचते हैं। रामदयालु में टिकट काउंटर...