रामदयालु बिजली कार्यालय में कल लगेगा सोलर मेला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पीएम सूर्यघर योजना के तहत 23 जुलाई को विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालय रामदयालु के परिसर (मुक्तिनाथ मंदिर के पीछे) सोलर मेला लगेगा। मेले का उद्घाटन डीएम कुमार गौरव करेंगे। इसमें करीब 40 रूफटॉप सोलर वेंडर, 20 अग्रणी बैंक, डिस्कॉम और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। कार्यपालक अभियंता पूर्वी श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियों के रूफटॉप सोलर मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि इच्छुक उपभोक्ता उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखकर तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकें। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : घर की छत पर लगाएं सोलर पैनल, बिजली के बढ़ते खर्च से मिलेगी राहत : डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.