रामझील के 50 मीटर दायरे का स्थायी सीमांकन शुरू, नया निर्माण संभव नहीं
गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। रामगढ़झील के संरक्षण और उसके आसपास अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण 50 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र का सीमांकन शुरू कर दिया है। चिन्हांकन के बाद जल्द ही स्थायी सीमा पिलर लगाए जाएंगे। ताकि भविष्य में अतिक्रमण और नया निर्माण रोका जा सके। 30 जून को जिला पर्यावरण समिति की बैठक में प्राधिकरण ने रामगढ़झील संरक्षण पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें अधिकारियों ने बताया कि रामगढ़झील के 50 मीटर के जोन आफ एन्फ्लुएंस को चिन्हित कर पिलर लगाने के लिए सर्वेयर की नियुक्ति कर दी गई है। शुक्रवार से रामगढ़झील एरिया में जोन आफ एन्फ्लुएंश चिन्हित करने का काम भी शुरू हो गया। सर्वेयर के साथ नगर निगम के सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह एवं अन्य अवर अभियंता भी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.