हाजीपुर, नवम्बर 30 -- हाजीपुर । हिंदुस्तान प्रतिनिधि वर्ष 2024 के अगस्त महीने में दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ के समीप हुए कुख्यात रामजी राय हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाले अपराधी कन्हाई सिंह को एसटीएफ ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर दबोच लिया। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने शनिवार की दोपहर सराय थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास से अपराधी कन्हाई सिंह को गिरफ्तार किया और पटना पुलिस को सौंप दिया। पटना पुलिस गिरफ्तार अपराधी को पटना ले गई, जहां पर उससे पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई करेगी। मालूम हो कि कुख्यात अपराधी कन्हाई सिंह सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के कथिया गांव निवासी उपेन्द्र सिंह का पुत्र है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि कन्हाई सिंह ने कुख्यात अपराधी रामजी राय हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.