गढ़वा, मार्च 27 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी के दिन अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महावीरी झंडा के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। श्री राम जन्मोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। श्री राम सेना, बजरंग दल और हिन्दू सेना की ओर से गोसाईबाग लालाबागी स्थित बजरंग बली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद रामदरबार के साथ भव्य जुलूस एवं झांकी निकाली गई। जुलूस में रामजी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी, जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे से श्री बंशीधर नगर गुंजायमान रहा। जुलूस गोसाईबाग से लेकर मेनरोड होते हुये भवनाथपुर मोड़ तक एवं वापस बस स्टैंड पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.