बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर दुबौली दूबे गांव के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो रिक्शा पलट गया। दुर्घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले सुवर्ण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामजानकी मार्ग पर सहायता करने वाले प्रेम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से घायल को कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...