बस्ती, नवम्बर 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रामजानकी मार्ग पर जनपद के लालगंज थानाक्षेत्र के गांधी आश्रम चकिया के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटरी पटरी पर बनी रेलिंग से टकरा गया। युवक के सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि कलवारी थानाक्षेत्र के मईपुर पटपरवा निवासी शोहरत अली (25) पुत्र शमशाद अली अपनी बाइक से शनिवार देर रात रामपुर से कुदरहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांधी आश्रम चकिया के पास अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क की पटरी के किनारे बने रेलिंग से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और शोहरत अली गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.