सीवान, अप्रैल 29 -- मैरवा, एक संवाददाता। राम जानकी मार्ग के निर्माण से पूर्व जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर बभनौली गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया। जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार रामजनकी मार्ग के निर्माण को लेकर गांव के समीप कार्य शुरू हो गया है। इसकी सूचना मिलने पर मुआवजा मिनल में देरी को लेकर लोग कार्य शुरू होने पर आपत्ति जताने पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ लोगों को समझाने पहुंच गए थे। नाराज लोगों को समझाने का प्रयास प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के मुहल्ले के जल निकासी बंद करने की आशंका यह भी पढ़ें- बाइपास निर्माण में तेजी आने की संभावना, एडीएम ने रैयतों के साथ की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...