रामजानकी मठ में घुसकर पुजारी से मारपीट,केस दर्ज
हाजीपुर, सितम्बर 30 -- सदर थाना क्षेत्र के सेन्दुआरी स्थित रामजानकी मठ में बैठक के दौरान मठ में घुसकर पुजारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। जिसे लेकर पुजारी ऋषि भावेश नंद के सदर थाने में पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 29 सितंबर की शाम मठ के महंत कमलेश दास जी महाराज हैदराबाद से आए थे। मठ के विषयों पर बैठक चल रही थी, जिसमें पटना और मधुबनी के संत और श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान सेन्दुआरी निवासी अजीत कुशवाहा जबरन मठ में घुस आया और मठ की जमीन में अवैध रूप से बिजली का पोल गाड़ने का दबाव बनाने लगा। पुजारी ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की अनुमति के बाद ही पोल गाड़ा जाए तो वह गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि अजीत ने अपने साथियों श्याम सुंदर उर्फ कली,सत्यम सुंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.