रामजानकी मठ की जमीन पर अवैध कब्जा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मीनापुर। रामजानकी मठ की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महंत रघुनाथ दास ने शनिवार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को ईमेल भेजकर मठ की जमीन से अवैध कब्जा हटाने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महंत ने बताया कि इससे पहले 2025 में डीएम के जनता दरबार में मामले को उठाया था। मठ की जमीन का विवाद पिछले तीन दशक से चल रहा है। 1988 में एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है। 1992 में महंत पर भी जानलेवा हमला हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.