मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर। कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर से 20 जून की रात भगवान राम की करीब 2000 साल पुरानी अति प्राचीन मूर्ति चोरी हो गई। सेवईत कुणाल किशोर ने एसएसपी से मूर्ति की बरामदगी की गुहार लगाई है। सेवईत ने बताया कि कुछ भू माफिया मंदिर की कीमती जमीन बेचना चाहते हैं। बताया कि रामनवमी पर पुरोहित के ऊपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि दो गुटों में लंबे से विवाद चल रहा है। कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि आपसी विवाद का मामला है। मंगलवार को सीओ के साथ विवाद की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...