छपरा, अप्रैल 13 -- 5 तरैया गलिमापुर में सोमवार को अष्टयाम को ले निकली भव्य कलशयात्रा तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के गलिमापुर पोखरा स्थित नव-निर्मित रामजानकी मंदिर में राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, शिव व पार्वती की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर चैनपुर, खराटी, तरैया रामबाग होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। आचार्य ध्रुप तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 501 कलशों में जल भरकर यात्रा संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार यादव, बीडीसी प्रतिनिधि मुना यादव, पूर्व जिला परिषद हरेंद्र राय, राजद नेता विजय कुमार यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- पूर्व रंजिश में मारपीट, चार घायल यज्ञ का संचालन संत 1008 नरगिस दास द्वारा किया जा रहा है। जनसुनवाई शिविर में नहीं प...