छपरा, अप्रैल 23 -- रामजानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकली तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के भलूआ कोड़र गांव स्थित जीर्णोद्धार किए गए रामजानकी मंदिर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से निकली यह कलशयात्रा कोड़र, भलूआ एवं शंकरडीह गांवों से होते हुए मठ स्थित कुएं तक पहुंची। इस दौरान आचार्य दूधनाथ पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 501 कलशों में जलभरण कराया गया। जलभरण के उपरांत 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात ग्रामीणों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू कलशयात्रा में मुखिया नं...