सीवान, मई 30 -- दारौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के पिपरा ग्राम स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में इन दिनों ग्रामीणों के सहयोग से कार सेवा अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रामीणों का सहयोग मंदिर परिसर के विकास और निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीण बढ़-चढ़कर श्रमदान कर रहे हैं। सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर मिट्टी भराई, ईंट ढोने तथा सफाई कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा यज्ञशाला के पास निर्माण कार्य के लिए मिट्टी भराई और ईंट उठाकर निर्धारित स्थान पर रखा जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। कार सेवा में शामिल लोग इसे धार्मिक और सामाजिक दायित्व मानते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं।

समुदाय का उत्साह ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परि...