लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- ढखेरवा में चल रही नौ दिवसीय राम कथा के चौथे दिन रामजन्म का प्रसंग सुनाया गया। प्रसंग के दौरान भक्त गण मंत्रमुग्ध नजर आए और तालियों के साथ झूमते दिखे। इस दौरान जमकर अतिशबाजी भी की गई। श्री राम जी की आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। नौ दिवसीय राम कथा महोत्सव में प्रतिदिन अलग अलग प्रसंगों को सुनाया जा रहा है। कथा वाचक कृष्णानंद शास्त्री को सुनने के लिए आसपास गांवों के लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान श्यामू अवस्थी, डॉ मुक्ता प्रसाद वर्मा, अखिलेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, बालक राम रस्तोगी, डॉ सुंदरम सिंह, संतोष अवस्थी, आशीष अवस्थी, कुलदीप बरनवाल, कमल वर्मा, संतोष गिरी, विनीत जयसवाल, मुनेश पटवा, नीरज गुप्ता, सुनील बरनवाल, राजकमल शर्मा, छत्रपाल जयसवाल, रामू शाक्य, हरिओम पाल समेत बड़ी संख्या में व्य...