गिरडीह, मार्च 1 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड के पालगंज में चल रहे हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस महायज्ञ महोत्सव के निमित्त शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के चतुर्थ दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आराधना व कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से पालगंज का वातावरण भक्ति भावना में विभोर है। बतला दें कि पालगंज में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस यज्ञ से पालगंज का माहौल भक्तिमय हो उठा है। धार्मिक कार्यक्रम व जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजयमान हो रहा है। हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गयी। पूजा अराधना व धार्मिक कार्यक्रम में रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को धार्मिक विधि-विधान से नव प्रतिमा के ...