जमुई, अप्रैल 8 -- सोनो। निज संवाददाता रामचरित मानस के सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण गुंजायमान हो रहा है।मंगलवार को चुरहेत गांव स्थित महावीर मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के मौके बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्ति व श्रद्धा से ओत-प्रोत हो गया। प्रखंड के डुमरी गांव से आए विद्धवान ब्राह्मणों की टोली ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। पंडित दिवाकर पांडेय, हीरालाल पांडेय, शिवम कुमार पांडेय, दिवेश पांडेय, अमित पांडेय, अभिमन्यु पांडेय एवं अजय पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया।संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष कामदेव सिंह ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों में सनातन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.