हापुड़, दिसम्बर 21 -- सेवा भारती पिलखुवा द्वारा विगत पौने बारह वर्षों से अनवरत संचालित श्रीरामचरितमानस के तृतीय सत्र का 150वां साप्ताहिक पाठ रविवार को मौहल्ला भोला पुरी स्थित श्री राम निवास शर्मा (दरोगा जी) के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह प्रारंभ हुआ। कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने चित्रकूट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि अयोध्या से आए राजपरिवार को श्वेत वस्त्रों में देखकर माता सीता सहम जाती हैं। संस्था के मंत्री अखिलेश मित्तल ने सेवा भारती के सेवा कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि यजमानों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.