दुमका, मार्च 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। विश्व के कल्याणार्थ बासुकीनाथ की पुनीत नगरी में आयोजित शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ व रामकथा के चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। प्रातः कालीन सत्र में महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। इधर, बनारस से पहुंचे यज्ञाचार्य हरेंद्र शास्त्री व उनके सहयोगी पियूष द्विवेदी, अरविन्द पांडेय के द्वारा हवन कुंड में होताओं से पवित्र आहुतियां दिलवाई गयी। वहीं संध्याकालीन सत्र में श्रीराम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ कथा पंडाल में जुटी। श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने पतित पावन भगवान् श्री राम के लीला मय प्रेरक प्रसंगों को सुनकर भक्ति रस में गोता लगाते रहे। कथा वाचक अजय पांडेय ने राम-सीता विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.