लखीसराय, मार्च 28 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के साकेत धाम परिसर में रामचरितमानस का संपूर्ण पाठ किया गया। वृजनंदन सिंह, अजेय कुमार आदि ने बताया कि सभी अध्यायों का पाठ किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लोग पाठ में शामिल हुए। बाजार में ही एक अन्य स्थान पर भी हनुमान जी की पूजा की गई। रामपुर के गोविंद बाबा मंदिर परिसर में भी रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। लोगों ने पूजा-पाठ कर महावीर पताखा लगाया। रामचरितमानस का पाठ समापन के बाद हवन व प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...