प्रयागराज, मार्च 16 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. कृपा किंजलकम के शोध प्रस्ताव को भारतीय समाज विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने लघु शोध परियोजना के अंतर्गत स्वीकृति दी है। इस परियोजना में वे भूमंडलीकरण के भारतीय परिवार संरचना पर प्रभाव तथा रामचरितमानस के संदर्भ में अध्ययन करेंगे। विदित हो कि मई 2025 में उनका चयन भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास शिमला में सहअध्येता के रूप में हुआ था। वहां वे तीन वर्षों तक देश-विदेश के विद्वानों के साथ बौद्धिक विमर्श और अकादमिक शोध कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...