दुमका, अप्रैल 23 -- नोनीहाट , प्रतिनिधि। नोनीहाट में 23 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले रामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया और पूरा नगर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञ स्थल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। महिलाओं ने पारंपरिक लाल-पीले वस्त्र धारण कर कलश उठाए हुए थे। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और शंखनाद के साथ निकली यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में जरमुंडी के विधायक देवेंद्र कुंवर भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.