पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के अवसर पर आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के अंतर्गत आयोजित रात्रिकालीन प्रवचन में वाराणसी से आए राष्ट्रीय कथावाचक पंडित श्यामल मिश्रा ने कहा कि श्री रामचरितमानस मनुष्य को जीने की सही कला सिखाती है।उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में रामचरितमानस की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। यह ग्रंथ परिवार, समाज और शासन में नैतिकता, मर्यादा और प्रेम का आदर्श प्रस्तुत करता है, जिसकी आज अत्यंत आवश्यकता है।महायज्ञ के 19 वें अधिवेशन में चित्रकूट धाम से पधारी मानस माधुरी श्रीमती राजकुमारी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि सच्चा धन राम नाम है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन दुर्लभ है, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.