खगडि़या, मार्च 17 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के काली मंदिर कन्हैयाचक परिसर में मानस महिला मंदाकिनी गोष्ठी का 32वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सोमवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगतगुरु बल्लभाचार्य जी महाराज ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। इसके नियमित पाठ और चिंतन से मनुष्य के जीवन में संस्कार, सद्भाव और भक्ति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक और सांस्कृतिक गोष्ठियां समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। गोष्ठी के आयोजकों ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव हर वर्ष श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.