धनबाद, अप्रैल 17 -- बलियापुर कुंभकारटोला में आयोजित छह दिवसीय श्रीश्री रामचरितमानस कथा व यज्ञ का समापन गुरुवार को भक्तिमय माहौल में हुआ। अयोध्या से आयी कथा वाचिका मालविका वैष्णव ने प्रवचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, मर्यादा, सत्य व भक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया। मुखिया विजय गोराइं, शैलेन मंडल, अध्यक्ष राजु गोराइं, दुलाल कुंभकार, सुदाम कुंभकार, अजय गोराइं, प्रदीप कुंभकार, राकेश गोराइं आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...