महाराजगंज, जून 25 -- झुलनीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के रामचन्द्रही गांव में मंगलवार की रात में अचानक एक तेंदुआ चला आया। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर शोर मचाया तब तेंदुआ फिर वापस जंगल की तरफ चला गया। यह भी पढ़ें- अब तेंदुए ने नील गाय को मारा, दो दिन पहले मार चुका है बैलग्रामीणों का डर इस गांव में दो सप्ताह पहले भी एक तेंदुआ जंगल से भटक कर चला आया था और बकरी का शिकार कर लिया। इससे अभी ग्रामीण डरे हुए थे कि इसी बीच रात में गांव के पश्चिम से एक तेंदुआ फिर बिट्टू पटेल के घर के पास दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शोर मचाने लगे। तब जाकर तेंदुआ वापस जंगल की तरफ चला गया। इतना ही नहीं इन दिनों शीतलापुर गांव के पूरब और दक्षिण तरफ गन्ने के खेत में तेंदुए को ग्रामीणों ने देखा है...