नैनीताल, मार्च 5 -- भवाली। रामचंद्र मिशन के प्रमुख मास्टर कमलेश पटेल (दाजी) ने गुरुवार को नौकुचियाताल से सतखोल आश्रम जाते समय भवाली स्थित रामचंद्र मिशन सेंटर पहुंचकर अभ्यासियों से मुलाकात की। सेंटर के इंचार्ज एयर वाइस मार्शल वीबी बत्रा व अन्य ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मिशन के माध्यम से विभिन्न देशों में स्थापित सेंटरों पर सहज ध्यान की विधि से लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यहां बीडी ल्वेशाली, उमा, लतिका, ममता साह, प्रवीण, पंकज आदि अभ्यासी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.