रामचंद्र खान स्मृति समारोह : गांधीवादी मूल्यों और पर्यावरण संकट पर गंभीर विमर्श
पटना, अप्रैल 4 -- 'लोक दर्शन' संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय रामचंद्र खान स्मृति समारोह के दूसरे दिन शनिवार को पटना संग्रहालय के सभागार में विभिन्न वैचारिक सत्रों का आयोजन किया गया। समारोह में राजनीति, साहित्य और पर्यावरण से जुड़े समकालीन विषयों पर प्रबुद्ध चिंतकों ने विचार साझा किए। द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में 'गांधी : सत्याग्रह और जनआंदोलन' विषय पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के रूप में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि गांधी का सत्याग्रह केवल आंदोलन की पद्धति नहीं, बल्कि एक नैतिक दृष्टिकोण है। उन्होंने समाज के कल्याण के लिए गांधीवादी मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। इस सत्र में प्रो. बद्री नारायण और प्रो. मणीन्द्र नाथ ठाकुर ने भी लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक चेतना पर बात रखी।दूसरे सत्र में अनीश अंकुर की पुरस्कृत कृति 'अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.