रामचंद्रपुर पैक्स चुनाव के लिए बनाए गए चार मतदान केंद्र
गोपालगंज, अप्रैल 14 -- थावे। एक संवाददाता प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पंचायत क्षेत्र में कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय प्रकाश राय ने बताया कि मतदान केंद्र पंचायत के रामचंद्रपुर रामायण टोला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुल 2,197 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,319 पुरुष और 878 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रत्ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.