वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी। रामघाट क्षेत्र में शुक्रवार रात हिस्ट्रीशीटर गोविंद यादव के घर के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की। अपराधी की मां सुमन यादव की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। हिस्ट्रीशीटर की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात 1:38 बजे पांच बदमाश पहुंचे। वे गाली-गलौज करते हुए वे उनके बेटे को बाहर बुलाने लगे। उन्होंने पिस्टल से घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। धमकी देने के बाद वे फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान शंभू साहनी, आर्यन पांडेय, विश्वास साहनी, गोलू यादव और आनंद यादव के रूप में हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि फायरिंग करने में दशाश्वमेध निवासी शंभू साहनी की अहम भूमिका है। पुलिस के मुताबिक गोविंद यादव पिछले वर्ष मीरघाट इलाके में पूर्व पार्षद हिस्ट्रीशीटर विजय यादव उर्फ विज्जू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.