चित्रकूट, मई 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। मथुरा में नाव पलटने के दौरान कई लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने रामघाट पर मंदाकिनी नदी में वोटिंग कराने वाले नाविकों पर शिकंजा कसने के एक-दो दिन बाद खामोशी साध ली थी। अब एक बार फिर से मप्र के जबलपुर में हुई क्रूज घटना के बाद प्रशासन चेता है। आनन-फानन रामघाट में प्रशासन ने अभियान चलाया और तीन नाविकों को जुर्माना किया।रामघाट में मंदाकिनी नदी पर यूपी-एमपी दोनो ही तरफ के नाविक श्रद्धालुओं को वोटिंग कराते है। इनमें ज्यादातर नाविकों की संख्या एमपी क्षेत्र की है। मथुरा में नाव पलटने से कई श्रद्धालुओं की मौत के बाद यूपी-एमपी प्रशासन ने रामघाट पर वोटिंग कराने वाले नाविकों को अनिवार्य रुप से लाइफ जैकेट रखने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- लाइफ जैकेट पहनने के बाद भी कैसे डूब गए मां-बेटे? जबलपुर क्रूज हादसे ...